फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतक 1 हफ्ते में करीब 2.50 करोड़ की नशा बरामद, 9 गिरफ्तार

सुनील कुमार Updated Tue, 21 Jul 2026 06:44 PM IST

संवाद न्यूज एजेंसी रोहतक। पुलिस अधीक्षक गौरव राजपुरोहित ने बताया कि रोहतक पुलिस ने पिछले एक हफ्ते में नशे के खिलाफ 3 बड़ी कार्रवाई कर 2.15 करोड़ रुपये की ड्रग्स बरामद की है। 16 जुलाई को एंटी नारकोटिक्स सेल ने 10 किलो 320 ग्राम अफीम और 21 किलो 560 ग्राम चरस पकड़ी। इसकी कीमत करीब 1 करोड़ 5 लाख है। इसमें 4 आरोपी और 2 गाड़ियां जब्त की गईं। 18 जुलाई को कलानौर में 221 किलो गांजा बरामद किया गया। आरोपियों ने मछली का दाना ले जाने की आड़ में गांजा छुपाया था। इसकी कीमत 1 करोड़ 10 लाख आंकी गई है। इसमें 3 आरोपी पकड़े गए। तीसरी कार्रवाई कलानौर के खैरड़ी मोड़ पर एसडीएस टीम ने मध्यप्रदेश से पंजाब ले जाई जा रही 5 क्विंटल 50 किलो डोडा-पोस्त पकड़ी। इसमें 2 आरोपी गिरफ्तार हुए। पुलिस अधीक्षक गौरव राजपुरोहित ने कहा कि सभी मामलों में कमर्शियल क्वांटिटी में केस दर्ज किए गए हैं। नशे के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें