शहर को अब एक ओर एलिवेटेड रोड मिलने जा रहा है। जिस पर नगर निगम हाउस की बैठक में शुक्रवार को सभी पार्षदों ने सहमति दे दी है। इस पर करीब 1500 करोड़ की लागत आने का अनुमान है। बैठक के बाद नगर निगम मेयर राम अवतार वाल्मीकि ने बताया कि यह एलिवेटेड रोड आंबेडकर चौक से शुरू होकर तिलियार लेक तक बनेगा। जिस पर तीन जगह पार्किंग की व्यवस्था भी होगी। यह एजेंडा निगम हाउस की बैठक में सर्वसम्मति से पास हो गया है। बैठक में इस बड़े एजेंडे के अलावा सफाई, सीवर, सड़कों सहित तमाम विकास कार्यों से जुड़े छोटे बड़े लगभग 300 एजेंडे रखे गए। जिनको पास किया गया है। सुबह 11 बजे शुरू हुई बैठक करीब चार घंटे तक चली। जिसमें निगम आयुक्त डॉ. आनंद शर्मा, सभी 22 पार्षदों के अलावा तीन मनोनीत पार्षद व सभी विभागों के पदाधिकारी शामिल रहे।