फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतक: रोडवेज कर्मचारियों ने विभिन्न मांगों को लेकर की सांकेतिक भूख हड़ताल

शाहिल शर्मा Updated Thu, 15 Jan 2026 04:41 PM IST

सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा एवं ऑल इंडिया रोड ट्रांसपोर्ट वर्कर्स फैडरेशन के आह्वान पर रोडवेज कर्मचारियों ने वीरवार को विभिन्न मांगों मुद्दों को लेकर एक दिवसीय सांकेतिक भूख हड़ताल की। हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन के राज्य उपप्रधान जयकुंवार दहिया ने बताया कि फैडरेशन के आह्वान पर रोहतक, चंडीगढ़, नारनौल व कैथल डिपो में सांकेतिक भूख हड़ताल की जा रही है। रोडवेज वर्कर्स यूनियन के महासचिव सुमेर सिवाच ने बताया कि प्राइवेट मालिकों को दोनों हाथों से धन लूटाया जा रहा है जबकि रोडवेज कर्मचारियों का 10 साल से बोनस बकाय है। रात्रि भत्ता बकाया है। कर्मचारियों को वॉशिंग अलाउंस बंद कर दिया। ओवर टाइम कम कर दिया गया लेकिन प्राइवेट मालिकों कि किलोमीटर स्क्रीम 700 बसों को कोरोना के नाम रुपए दिए जा रहे हैं। अगर सरकार कर्मचारियों को बुलाकर बातचीत के माध्यम से समाधान नहीं करती तो 18 जनवरी व 22 फरवरी को रोडवेज कर्मचारी अंबाला मे परिवहन मंत्री कैंप कार्यालय पर प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपेंगे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें