रोहतक के बसाना गांव के पास वीरवार रात को हिसार के कुख्यात बदमाश सुरेंद्र लोहारी और सीआईए प्रथम की पुलिस टीम के बीच मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में बदमाश सुरेंद्र लोहारी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे काबू में कर लिया गया। घायल बदमाश को कलानौर के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे पीजीआई के ट्रामा सेंटर में रेफर कर दिया गया। सुरेंद्र लोहारी गुढ़ान गांव के प्रदीप तोमर हत्याकांड में वांछित था, जिसमें उसने एक ट्रक चालक की बेरहमी से हत्या की थी।