फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतक: ठेकेदार के कर्मचारियों ने रोकी सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा की कार

पीजीआई के विजय पार्क में अनुबंधित कर्मचारियों की हड़ताल को समर्थन देकर लौट रहे लोकसभा सदस्य दीपेंद्र हुड्डा का कुछ लोगों ने विरोध किया। ओपीडी के सामने ठेकेदार के कर्मचारियों ने सांसद की कार के सामने आकर उसे रुकवाया व विरोध स्वरूप नारेबाजी की। सांसद कार से उतर कर उनकी बात सुनने लगे तो किसी ने उनसे तीखे लहजे में बात की। इसके बाद वे कार में जाकर बैठ गए। सांसद के सुरक्षा कर्मचारियों ने भीड़ में रास्ता बनाकर उनकी कार निकाली। इसके बाद भी कर्मचारी नारेबाजी करते रहे। इसके चलते वहां करीब पांच मिनट तक हंगामा हुआ।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें