फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतक: लखनऊ विश्वविद्यालय ने शौतास विश्वविद्यालय प्रयागराज को 2-0 से हराया

महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) में चल रही नॉर्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी टेनिस महिला चैंपियनशिप के दूसरे दिन सोमवार को विभिन्न विश्वविद्यालयों की टीमों के बीच कड़े और रोमांचक मैच देखने को मिले। दिन के अंतिम मुकाबले में लखनऊ विश्वविद्यालय ने शौतास प्रयागराज को 2-0 से हराया। सोमवार को खेल निदेशक डॉ. शकुंतला बेनीवाल, अखिल भारतीय विश्वविद्यालय पर्यवेक्षक डॉ. नफीस अहमद ने खिलाडियों का हौसला बढ़ाया। टेनिस कोच श्रवण कुमार ने बताया कि पहला मुकाबला शौतास प्रयागराज और चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी, मोहाली के बीच मैच खेला गया, जिसमें शौतास प्रयागराज टीम वॉकओवर के माध्यम से विजयी रही। दूसरे मुकाबले में लखनऊ विश्वविद्यालय की टीम ने शिव नादर विश्वविद्यालय को 2-1 से पराजित कर शानदार जीत दर्ज की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें