फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतक: पीजीआई पहुंचे सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा, अनुबंधित कर्मचारियों को दिया समर्थन

पीजीआई के विजय पार्क में अनुबंधित कर्मचारियों की हड़ताल शनिवार को 12वें दिन भी जारी रही। यहां दोपहर के समय लोकसभा सदस्य दीपेंद्र हुड्डा पहुंचे। सांसद ने अनुबंधित कर्मचारियों को अपना समर्थन करते हुए सरकार उनकी मांगों पर शीघ्र कार्रवाई की आवाज उठाई। सांसद ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं लिए पीजीआई का नाम देश भर में जाना जाता है। यहां की स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित न हो, इसके लिए कर्मचारियों की जायज मांगों को जल्द लागू किया जाए। इस मौके पर विधायक भारत भूषण बतरा, बलराज दांगी, शकुंतल खटक, रोनक खत्री समेत अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें