फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार रोड फैक्टरी में लगी आग, एक लाख से ज्यादा का नुकसान

हिसार रोड स्थित इलेक्ट्रॉनिक्स फैक्टरी में रविवार दोपहर अचानक आग लग गई, जिसकी चपेट में आने से एक लाख रुपये से ज्यादा का नुकसान हो गया। आस-पास के लोगों ने आग लगने की सूचना दमकल विभाग को दी। सूचना पर दमकल विभाग की आठ गाड़ियां मौके पर पहुंची और पांच घंटे के बाद आग पर काबू पाया गया। दमकल विभाग के मुताबिक रविवार दोपहर तीन बजे हिसार रोड स्थित एक इलेक्ट्रॉनिक्स सामान की फैक्टरी में आग लगने की सूचना मिली थी। सूचना पर 8 गाड़ियां और 20 कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर करीब 5 घंटे में आग पर काबू पाया। हालांकि अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं लग सका है। आग लगने से फैक्टरी में करीब एक लाख रुपये से अधिक का नुकसान बताया जा रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें