महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर शहर भर में श्रद्धालुओं का जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। विभिन्न शिवालयों में सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी, जो जलाभिषेक कर भगवान शिव की अराधना में लीन नजर आए। किलोई के प्राचीन शिव मंदिर में विशेष रूप से भक्तों की लंबी कतारें लगी हुई हैं। श्रद्धालु रात से ही जल, दूध, बेलपत्र, भांग और धतूरा अर्पित कर भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए मंदिर में पहुंच रहे हैं। भजन-कीर्तन और हर-हर महादेव के जयकारों से माहौल भक्तिमय बना हुआ है।