फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतक: विद्यार्थियों की कला प्रदर्शनी का शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने किया अवलोकन

रोहतक के दादा लख्मी चंद राज्य प्रदर्शन एवं दृश्य कला विश्वविद्यालय (डीएलसी सुपवा) में वीरवार को पहला सांग समागम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने शिरकत की। सांग समागम से पूर्व शिक्षा मंत्री ने सुपवा विद्यार्थियों की ओर से लगाई गई कला प्रदर्शनी का अवलोकन किया। शिक्षा मंत्री ने कहा कि आज के युवाओं को आधुनिकता की ओर बढ़ते हुए अपनी सांस्कृतिक विरासत की सुगंध नहीं भूलनी चाहिए। मैं इस सार्थक आयोजन के लिए कुलपति डॉ. अमित आर्य को बधाई देता हूं और छात्रों की प्रतिभा की प्रशंसा करता हूं। उन्हें सरकार के साथ मिलकर कार्य करते हुए समाज के प्रति अपना योगदान देना चाहिए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें