फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतक में एडीपीजी के पक्ष में सड़क पर उतरा दलित संगठन

नवीन दलाल Updated Sat, 11 Oct 2025 01:33 PM IST

एडीजीपी वाई पूर्ण कुमार की मौत मामले में शनिवार को विभिन्न दलित संगठनों ने बैठक की। मानसरोवर पार्क में हुई इस बैठक में एडीजीपी की पत्नी अमनीत पी कुमार की ओर से सरकार के समक्ष रखी गई मांगों को शीघ्र पूरा करने की मांग उठाई गई। न्याय की मांग को लेकर शहर में 15 से अधिक संगठनों के प्रतिनिधि व सदस्यों ने रोष प्रदर्शन भी किया। इस मामले में प्रशासन को ज्ञापन भी सौंपा। जन सम्मान जागृति मंच के प्रदेशाध्यक्ष एडवोकेट सत्यवान रंगा ने कहा कि जिले के सभी संगठनों के सदस्य एडीजीपी के जातीय प्रताड़ना सहते हुए आत्महत्या करने के मामले में एकजुट हुए हैं। यहां से प्रदर्शन करते हुए सभी उपायुक्त कार्यालय में राष्ट्रपति व मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपने जाएंगे। इसमें दोषी अधिकारियों की जल्द गिरफ्तार कर पीड़ित परिवार को न्याय दिया जाए। यह जाति विशेष का कार्यक्रम नहीं हैं। इसमें एससी, बीसी व अन्य जातियों के लोग शामिल हैं। सभी ने इस घटना पर दुख प्रकट करते हुए इस रोष प्रदर्शन में शामिल होने का फैसला लिया है। इस मौके पर नवीन आर्य, रोहित समत अनेक लोग मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें