फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतक: गो सेवकों ने बछड़ी को लेकर किया प्रदर्शन, तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

शाहिल शर्मा Updated Mon, 27 Apr 2026 02:14 PM IST

गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत सोमवार को गोसेवकों व गोभक्तों ने शहर में बछड़ी के साथ शोभा यात्रा निकाली। मानसरोवर पार्क में एकत्रित हुए प्रदर्शनकारियों ने तहसीलदार यशपाल शर्मा को राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। गऊशाला महासंघ के प्रधान जगदीश मलिक ने सभी संतों व गौसेवकों से अभियान में शामिल होने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि देश के साधू संतों व सनातनियों की भावनाओं के अनुरूप गो-हत्या बंद हो। गोमाता को राष्ट्र माता या राष्ट्रीय धरोहर घोषित किया जाए। गाय को पशु मंत्रालय से अलग कर गोमंत्रालय बनाया जाए। इसी कड़ी में हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है। महामंडलेश्वर कर्णपुरी, महामंडलेश्वर अनूभूतानंद, राघवदेव, रोहित, सन्नी, सुंदरम, विजय, अनीता मिगलानी, दीपू नागपाल समेत अनेक लोग मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें