फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतक में बीजेपी का जोरदार प्रदर्शन, कांग्रेस भवन के बाहर दिया धरना

सुनील कुमार Updated Wed, 22 Jul 2026 04:51 PM IST

संवाद न्यूज एजेंसी रोहतक। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को रोहतक में कांग्रेस और विपक्षी दलों के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ता कांग्रेस भवन के बाहर धरने पर बैठे। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश नांदल और राष्ट्रीय सचिव ओमप्रकाश धनखड़ सहित कई वरिष्ठ भाजपा नेता मौजूद रहे। धरने के दौरान कांग्रेस भवन के बाहर बीजेपी और कांग्रेस कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए और जमकर नारेबाजी की। माहौल को देखते हुए पुलिस को अतिरिक्त बल तैनात करना पड़ा। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर ने मीडिया से बातचीत करते हुए कांग्रेस और विपक्ष पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा पिछले तीन दिन से संसद चल रही है लेकिन सरकार को काम नहीं करने दिया जा रहा। राम मंदिर, नीट पेपर जैसे मुद्दों पर चर्चा नहीं होने दी गई। मनीष ग्रोवर ने आरोप लगाया कि जंतर मंतर पर बैठे युवा देश में अराजकता फैलाना चाहते हैं। कांग्रेस कंधे पर बंदूक रखकर राजनीति कर रही है। नीट पेपर लीक का मुद्दा उठाकर 18 दिन से धरना देने वाले लोग सिर्फ राजनीतिक लाभ लेना चाहते हैं। धर्मेंद्र प्रधान ने 20 लाख बच्चों का पेपर ईमानदारी से कराया। उन्होंने कहा कि बीजेपी महात्मा गांधी और बाबा साहेब के सिद्धांतों पर चलकर राष्ट्र सेवा कर रही है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें