फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतक: अब एआई आधारित पाठ्यक्रम से होटल मैनेजमेंट होगा सुदृढ़

शाहिल शर्मा Updated Wed, 14 Jan 2026 05:51 PM IST

होटल प्रबंधन और खानपान (हॉस्पिटैलिटी) को एआई आधारित बनाने पर काम शुरू हो गया है। होटल प्रबंधन पाठ्यक्रम के लिए निरंतर फैकल्टी प्रोग्राम करवाए जा रहे ताकि होटल प्रबंधन में तकनीकि, एआई, व रेवेन्यू मैनेजमेंट को भी समझा जा सके। उद्देश्य भी यही है कि अब एआई आधारित पाठ्यक्रम से होटल मैनेजमेंट सुदृढ़ किया। ये बातें नेशनल काउंसिल फॉर होटल मैनेजमेंट एंड कैटरिंग टेक्नोलॉजी के एकेडमी डायरेक्टर डॉ. प्रियदर्शन सिंह लखावत ने कहीं। तिलियार झील स्थित होटल एवं पर्यटन प्रबंधन संस्थान बुधवार को तीन दिसवीय फैकल्टी प्रोग्राम का शुभारंभ हुआ है। कार्यक्रम में देश भर प्रतिष्ठित संस्थानों के एक्सपर्ट व होटल प्रबंधक हिस्सा ले रहे हैं। डायरेक्टर डॉ. प्रियदर्शन सिंह लखावत ने बताया कि राष्ट्रीय होटल प्रबंधन एवं खानपान प्रौद्योगिकी परिषद (एनसीएचएमसीटी) देश में 95 संस्थान हैं। हॉस्पिटैलिटी में तीन साल की डिग्री 100 प्रतिशत रोजगारोन्मुखी है। इसमें विद्यार्थियों के कोर्स करने से प्लेसेमेंट 100 प्रतिशत होती है। उन्होंने कहा कि होटल प्रबंधन लगातार तकनीकि की ओर बढ़ रहा है। एआई से रेवेन्यू मैनेजमेंट, कोस्ट एनालिसिस, होटल इंडस्ट्री, पैकेज की जानकारी सॉफ्टवेयर के माध्यम से अपडेट किया जा रहा है। इसी क्रम में हॉस्पिटैलिटी पाठ्यक्रम को राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत लागू करने के लिए पहले फैकल्टी को प्रशिक्षित किया जा रहा है। इसके बाद, फैकल्टी विद्यार्थियों को नए पाठ्यक्रम के लिए अपडेट करेगी। प्रथम वर्ष के विद्यार्थी इस पाठ्यक्रम को पहले ही नियमित कर चुके हैं जबकि तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों के लिए इसी सत्र से एआई आधारित पाठ्यक्रम को जोड़ा गया है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें