नरवाना के टोहाना मार्ग पर खेतों में बने आहिल्या मंदिर से बीती रात बदमाशों ने महंत को बंधक बनाकर चार लाख दस हजार रुपये की नगदी, जेवरात व अन्य सामान को लूट लिया। यहां तक की बदमाश मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों और डीवीआर को उखाड़ महंत का फोन लेकर फरार हो गए।