फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेवाड़ी में दिल्ली-जयपुर हाईवे पर टैक्सी चालक को गोली मारकर लूटा, कार और नकदी लेकर फरार हुए बदमाश

नवीन दलाल Updated Tue, 16 Dec 2025 11:37 AM IST

दिल्ली-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर आधी रात को एक सनसनीखेज लूट की घटना सामने आई है। बदमाशों ने टैक्सी चालक को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया और उसकी कार, नकदी तथा मोबाइल फोन लूटकर फरार हो गए। घायल चालक को राहगीरों ने सड़क पर लहूलुहान हालत में पाया और अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार, अलीगढ़ (उत्तर प्रदेश) निवासी संजय (32 वर्ष) टैक्सी चालक है। उसने बताया कि दो युवकों ने उसे रेवाड़ी आने के लिए टैक्सी बुक की थी। रात में वह दोनों सवारियों को लेकर रेवाड़ी की ओर जा रहा था। बनिपुर चौक के पास पहुंचते ही पीछे बैठे युवकों ने अचानक उस पर गोली चला दी। गोली उसकी जांघ में लगी, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें