फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेवाड़ी: जलभराव का नहीं हुआ समाधान तो होगा प्रदर्शन

भारतीय किसान यूनियन चढूनी जिला रेवाड़ी का एक शिष्टमंडल खलियावास गांव में गया। वहां यूनियन के सदस्यों ने देखा कि गांव का जलभराव से बुरा हाल है। अंदर राजस्थान, रेवाड़ी, धारूहेड़ा का गंदा पानी आ रहा है। इस पानी से लगभग 10 गांव प्रभावित हैं। फसल बिल्कुल चौपट हो गई है। बीमारी फैलने की आशंका है। प्रधान समय सिंह ने बताया कि प्रशासन ने इसका समाधान और 50 हजार की घोषणा नहीं की गई तो बड़ा विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। प्रशासन को भी सोचना चाहिए कि कितना बुरा हाल गांव का हो रहा है। इस मौके पर जिला कार्यकारी सदस्य राजेंद्र सिंह गेरा, प्रदीप डूंगरवास, नरेश, विवेक, आशीष, अमरजीत तथा अन्य कई किसान नेता मौजूद थे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें