फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेवाड़ी: खाटू श्याम से लौटे परिजनों को जला हुआ मिला घर, संदिग्ध हालत में विजय की मौत

शहर के मोहल्ला गुर्जरवाड़ा में 37 वर्षीय युवक विजय की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के समय मृतक घर में अकेला था, जबकि उसका परिवार खाटू श्याम के दर्शन के लिए गया हुआ था। मंगलवार दोपहर जब परिजन वापस लौटे तो घर का सामान जला हुआ मिला और विजय के शरीर पर भी जलने के निशान पाए गए। जांच अधिकारी एएसआई विनोद कुमार ने बताया कि मृतक विजय के परिवार में उसकी पत्नी, एक बेटा और एक बेटी हैं। परिवार मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे खाटू श्याम से लौटकर घर पहुंचा। घर के अंदर का नजारा देखकर परिजन हैरान रह गए। कमरे में रखा सामान जला हुआ था और विजय के हाथ, पैर व शरीर पर जलने के निशान थे। परिजनों ने तुरंत मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही शहर थाना की भाड़ावास गेट चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू की। जांच अधिकारी ने बताया कि विजय शराब पीने का आदी था और घटना वाली रात वह घर में अकेला ही मौजूद था। पुलिस के अनुसार फिलहाल मौत के सटीक कारणों का पता नहीं चल पाया है। शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल भिजवाया गया, जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस हर पहलू से मामले की गहन जांच कर रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें