फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेवाड़ी: नितिन नबीन को भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष घोषित किए जाने पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

शाहिल शर्मा Updated Tue, 20 Jan 2026 04:23 PM IST

भारतीय जनता पार्टी द्वारा नितिन नबीन को सर्वसम्मति से भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित किए जाने के बाद रेवाड़ी जिला भाजपा कार्यालय में जश्न का माहौल है। जिलाध्यक्ष डॉ. वंदना पोपली के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने लाइव घोषणा देखी, नारे लगाए और मिठाइयां बांटीं। डॉ. पोपली ने इसे पार्टी के आंतरिक लोकतंत्र की जीत बताते हुए कहा कि भाजपा में एक साधारण कार्यकर्ता भी मेहनत और समर्पण के बल पर सर्वोच्च पद तक पहुंच सकता है। उन्होंने नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बधाई देते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में पार्टी ‘सबका साथ, सबका विकास’ के संकल्प को और मजबूत करेगी। इस अवसर पर बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें