फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेवाड़ी: आईपीएस अधिकारी वाई पूरन की आत्महत्या ने पूरे सिस्टम को हिला कर रख दिया: अजय सिंह, पूर्व मंत्री

मॉडल टाउन में महिला कांग्रेस की नवनियुक्त जिला अध्यक्ष सीमा धमीजा की तरफ से बैठक का आयोजन किया गया। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं हरियाणा के पूर्व मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव ने कहा कि हरियाणा में हाल ही में घटित घटनाएं प्रदेश ही नहीं, बल्कि पूरे देश के लिए गहरी चिंता का विषय हैं। एक ओर, राज्य के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी वाई पूरन कुमार की आत्महत्या ने पूरे सिस्टम को हिला कर रख दिया है, वहीं दूसरी ओर देश के मुख्य न्यायाधीश पर जूता फेंकने की घटना हमारे लोकतंत्र और न्याय प्रणाली की गंभीर स्थिति को दर्शाती है। कैप्टन अजय सिंह यादव ने कहा कि यदि देश का मुख्य न्यायाधीश ही सुरक्षित नहीं है और एक वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी तक सरकार के दबाव और उत्पीड़न से मुक्त नहीं रह पाता, तो आम नागरिकों की सुरक्षा की क्या गारंटी रह जाती है। कैप्टन अजय सिंह यादव ने कहा कि यह अत्यंत निंदनीय है कि मृतक अधिकारी के परिजन पोस्टमार्टम नहीं करवाना चाहते थे, फिर भी उनकी इच्छा के विरूद्ध शव को पीजीआई रोहतक भेजा जा रहा है। परिवार ने जिन धाराओं को एफआईआर में शामिल करने की मांग की, उन्हें नजरअंदाज किया जा रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें