फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेवाड़ी: सामूहिक विवाह समारोह के लिए 21 जोड़ों के आवेदन हुए स्वीकृत

शाहिल शर्मा Updated Sat, 03 Jan 2026 05:54 PM IST

श्री श्याम सेवा समिति ट्रस्ट की ओर से आयोजित सर्वजातीय विवाह समारोह की तैयारियां जोरों पर हैं। मॉडल टाउन स्थित हिंदू हाई स्कूल में 14 जनवरी मकर संक्रांति पर होने वाले इस समारोह के लिए 21 जोड़ों के आवेदन स्वीकृत किए गए हैं। आवेदन जमा कराने की अंतिम तिथि सोमवार 4 जनवरी रखी गई है। हिंदू स्कूल के प्रांगण में आयोजित समारोह में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली मुख्य अतिथि होंगे जबकि विधायक लक्ष्मण यादव समारोह की अध्यक्षता करेंगे। ट्रस्ट के मीडिया प्रभारी गोपाल शर्मा ने अतिथियों एवं कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि ट्रस्ट की ओर से यह 23वां सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किया जा रहा है अभी तक ट्रस्ट 503 लड़कियों का विवाह करा चुका है। इस बार विवाह के लिए 26 जोड़ों ने आवेदन किया था जिनमें से 21 जोड़ों के आवेदन सही पाए गये।इनमें से 16 जोड़ो के आवेदन जमा भी हो चुके हैं। आवेदन जमा कराने की अंतिम तिथि सोमवार 5 जनवरी रखी गई है। उन्होंने बताया कि ट्रस्ट के चेयरमैन रामकिशन अग्रवाल के मार्गदर्शन में तैयारियां जोरों पर हैं। 14 जनवरी को सभी जोड़ों का सनातन परंपरा के अनुसार पूर्ण रीति रिवाज से विवाह संपन्न कराया जाएगा। शहर के मुख्य मार्गों पर सड़क निर्माण के चलते इस बार शोभायात्रा नहीं निकाली जाएगी। समारोह में समाजसेवी राहुल यादव दीप प्रज्वलित करेंगे तथा जुगनू गोयल माल्यार्पण करेंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा जिलाध्यक्षा वंदना पोपली, बीएमजी ग्रुप के चेयरमैन राधेश्याम गुप्ता, समाजसेवी विकास गर्ग, ब्लाक समिति चेयरमैन प्रदीप बाम्बड, समाजसेवी रमेश सचदेवा व हरिसिंह सैनी शामिल होगे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें