हरियाणा में अब 12वीं पास ही होमगार्ड भर्ती हो सकेंगे। सरकार इनकी शैक्षणिक योग्यता को दसवीं से बढ़ाकर बारहवीं करने जा रही है। होमगार्ड के लिए बनाए जा रहे सेवा नियमों में इसका प्रावधान किया गया है। सेवा व भर्ती नियम पुलिस की तर्ज पर होंगे। नए नियमों के तहत ही होमगार्ड वालंटियर के खाली 1900 पदों को जल्द भरा जाएगा।