रेवाड़ी में जिस्म का धंधा अपने पैर पसार रहा है। जिसपर शिकंजा कसने के लिए पिछले कुछ दिनों से रेवाड़ी पुलिस भी लगातार छापेमारी कर रही है। सोमवार को भी डीएसपी हंसराज के नेतृत्व में डिसेंट स्पा सेंटर पर रेड की गई।जहां से पुलिस ने 4 लड़कियों सहित 5 को काबू किया है।