भिवानी के गांव हालुवास निवासी शहीद सूबेदार जगवीर सिंह का पार्थिव शरीर उनके गांव पहुंचा। सेना के वाहन में शहीद सूबेदार के शव को भिवानी से ग्रामीण और युवा भारत माता के जयकारों और शहीद जगवीर सिंह अमर रहे के नारे लगाते हुए बाइक रैली के साथ गांव में पहुंचे।