नगर निगम की कर शाखा ने शनिवार को छुट्टी के दिन भी बकायादारों पर कार्रवाई की। जगजीवनराम कॉलोनी में करीब 6.33 लाख का टैक्स जमा न करने पर गोदाम सील कर दिया। वहीं जाटल रोड स्थित एक दुकान और शोंधापुर गांव में दो मकान मालिकों को कर जमा कराने के लिए सोमवार तक का समय दिया है। निगम ने दो दिन पहले इसी तरह सनौली रोड पर मारबल की एक दुकान सील की थी। इन पर करीब 82 लाख रुपये का टैक्स बकाया था। नगर निगम के संयुक्त आयुक्त डॉ. संजय छत्रवाल के नेतृत्व में कर शाखा शनिवार को बकायादारों पर कार्रवाई शुरू की। जाटल रोड स्थित जगजीवन राम कॉलोनी में फैशन क्राफ्ट गोदाम पर पहुंची। गोदाम मालिक आशा नारंग और शकुंलता नारंग पर करीब 6.33 लाख रुपये का कर बकाया था। गोदाम मालिक ने कर जमा कराने से मना कर दिया। टीम ने गोदाम को सील कर दिया और नोटिस चस्पा कर दिया। नगर निगम की टीम इसके बाद जाटल रोड स्थित दुकान पर पहुंची। यहां दुकान मालिक ने अपनी मजबूरी बताई और सोमवार तक का समय मांगा। निगम अधिकारियों ने उनको समय दे दिया। इस बीच जगजीवन राम कॉलोनी स्थित गोदाम मालिक मालिक ने फोन कर टैक्स जमा कराने की बात कही। निगम की टीम वापस पहुंची।