फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानीपत: सिम्मी मर्डर केस में हुआ नया खुलासा, DSP ने किया खुलासा

हरियाणवी मॉडल शीतल उर्फ सिम्मी चौधरी की हत्या में एक और नया खुलासा हुआ है। सुनील और शीतल के बीच चार साल की दोस्ती छह माह पहले टूट गई थी। दोनों में करीब 20 दिन पहले दोबारा बातचीत होने लगी थी। उनकी नजदीकियां इतनी बढ़ गई थी कि सुनील ही उसे शूटिंग पर लेकर जाता था। पुलिस पूछताछ में सुनील ने बताया कि वारदात के दिन भी वह दिनभर शीतल के साथ ही रहा। सुनील ने स्वीकार किया है कि उन्होंने शराब पार्टी भी की थी।हरियाणवी मॉडल शीतल की हत्या के मामले में आरोपी शीतल के दोस्त सुनील को पुलिस ने दो दिन के पुलिस रिमांड पर ले रखा है। रिमांड के दौरान उसने पूछताछ में कई खुलासे किए हैं। पूछताछ में सुनील ने बताया कि चार साल पहले मित्तल मॉल में वह काम करता था। वहीं एक ब्यूटी पार्लर में सिम्मी भी काम करती थी। जहां दोनों की दोस्ती हुई थी। इसके बाद वह लंबे समय तक उनकी दोस्ती रही। करीब छह माह पहले उनके बीच अनबन हो गई थी। इसके बाद दोनों अलग हो गए थे। लेकिन पिछले 15-20 दिन से एक बार फिर उनकी बातचीत शुरू हो गई थी और उनकी दोबारा फिर से नजदीकी बढ़ने लगी थी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें