तहसील कैंप थाना क्षेत्र की दीनानाथ कॉलोनी में ई-रिक्शा चालक के घर पर रंगदारी के लिए की गई फायरिंग की घटना के मामले में सीआईए-3 की टीम ने दो हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया। सोमवार देर शाम सेक्टर-25 जिमखाना के पास खाली मैदान से गिरफ्तार किए गए आरोपियों के कब्जे से पांच पिस्तौल, छह कारतूस और एक खोखा बरामद किया गया। पुलिस ने दोनों को अदालत में पेश कर एक दिन का रिमांड लिया। सीआईए-3 की टीम ने जावा कॉलोनी निवासी आकाश और इंद्रा कॉलोनी निवासी पिंकू को गिरफ्तार किया। दोनों ने 50 हजार रुपये की रंगदारी वसूलने के लिए दबाव बनाने के उद्देश्य से फायरिंग की वारदात को अंजाम दिया था। गिरफ्तारी के बाद आरोपियों ने पूछताछ में अपना जुर्म कबूल कर लिया।