फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानीपत: अमर भवन चौक पर दो दुकानों में हुई चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

थाना शहर क्षेत्र के अमर भवन चौक पर रविवार रात को दो दुकानों में चोरी की वारदात हुई। एक चोर ने मार्केट के प्रथम तल पर स्थित दुकान से नकदी और लैपटॉप चोरी कर लिया। इसके बाद वह रेलिंग पर रस्सी बांधकर नीचे कूदकर फरार हो गया। चोरी की यह वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई। पुलिस ने फुटेज कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। सीसीटीवी में दिखाई दे रहे युवक की पहचान कराई जा रही है। अमर भवन चौक पर तिलक इंडस्ट्री वधवा टेक्सटाइल के नाम से दुकान है। देर रात को करीब साढ़े 12 बजे एक चोर दुकान में घुस गया और एक दुकान से लैपटॉप व दूसरी दुकान से नकदी चोरी कर ली। सामान को एक थैले में भरकर चोर दुकान के बाहर लगी ग्रिल पर रस्सी बांधकर नीचे कूद गया। सुबह को जब दुकानें खुली तो चोरी होने की बात सामने आई। इसके बाद दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी गई तो पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। फुटेज में एक युवक चोरी करता हुआ और रस्सी के सहारे कूदकर भागता हुआ नजर आया। सूचना मिलने पर शहर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी। शहर थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि पुलिस चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। फुटेज में दिखाई दे रहे युवक की पहचान कराई जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें