फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानीपत: ओपीडी में पंजीकरण व दवा लेने के लिए मरीजों को करना पड़ा घंटों इंतजार

जिला नागरिक अस्पताल में रविवार को छुट्टी होने से सोमवार को ओपीडी लगभग दो हजार रही। इससे मरीजों को ओपीडी में पंजीकरण व इलाज के बाद दवा लेने के लिए घंटों लाइन में लगकर इंतजार करना पड़ा। अस्पताल में कई चिकित्सक छुट्टी पर हैं जिसके कारण मरीजों को बार-बार अस्पताल के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। पिछले कई महीनों से चर्म रोग विशेषज्ञ न होने से मरीजों को परेशानी उठानी पड़ रही है। निजी अस्पतालों में आयुष्मान योजना के तहत उल्टी-दस्त, मोतियाबिंद, पित्त की थैली का ऑपरेशन बंद होने से जिला नागरिक अस्पताल में मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। गर्मी बढ़ने से उल्टी-दस्त, माइग्रेन व निमोनिया के मरीज बढ़ रहे हैं। सोमवार को अस्पताल में ओपीडी लगभग दो हजार रही।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें