फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानीपत: हरियाणा विधानसभा की युवा कल्याण एवं युवा मामलों से जुड़ी कमेटी ने जिला कारागार का किया निरीक्षण

हरियाणा विधानसभा की युवा कल्याण एवं युवा मामलों से जुड़ी कमेटी ने मंगलवार को जिला कारागार का दौरा कर जेल की व्यवस्थाओं, बंदियों की स्थिति, स्वास्थ्य सेवाओं, भोजन, नशा मुक्ति, शिक्षा एवं रोजगार से जुड़ी सुविधाओं का गहन निरीक्षण किया। इससे पूर्व कमेटी सदस्यों ने जिला सचिवालय सभागार में विभिन्न विभागों के अधिकारियों और जेल प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक जानकारी ली। जेल निरीक्षक के दौरान कमेटी के सदस्यों ने जेल में बंद बंदियों व कैदियों से बातचीत कर उनका हालचाल जाना। इस दौरान कमेटी ने महिला वार्ड, क्रैच वार्ड, अस्पताल, सिलाई केंद्र और अन्य कार्य स्थलों का निरीक्षण किया। जेल परिसर में बेहतर साफ- सफाई और सकारात्मक वातावरण देखने को मिला, जिसकी कमेटी ने प्रशंसा की। निरीक्षण के दौरान जेल अधीक्षक संजीव कुमार ने कमेटी के सदस्यों को अलग-अलग वार्डो में ले जाकर बंदियों को दी जा रही सुविधाओं की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने स्वास्थ्य, भोजन, सुरक्षा, महिला एवं युवा बंदियों के लिए किए गए विशेष प्रबंधों से कमेटी को अवगत कराया। कमेटी ने युवा बंदियों (18 से 35 वर्ष आयु वर्ग) से जुड़े कई सवाल पूछे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें