फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानीपत: घरौंड़ा में चिकित्सक के साथ मारपीट मामला, हड़ताल पर गए डॉक्टर; मरीजों को हुई परेशानी

घरौंड़ा में चिकित्सक के साथ मारपीट और दुर्व्यवहार के कारण शनिवार को जिले में ओपीडी समेत ऑपरेशन भी बंद रहे। ओपीडी में चिकित्सक न मिलने से कई मरीज बेहोश होकर अस्पताल में ही गिर पड़े वहीं प्रतिदिन करीब 1500 मरीजों को पूरा दिन अस्पताल के चक्कर काटकर बैरंग लौटना पड़ा। शनिवार को सिर्फ तीन सिजेरियन डिलीवरी हुई बाकी के करीब आठ मरीजों के ऑपरेशन स्थगित किए गए। हरियाणा मेडिकल चिकित्सक एसोसिएशन के आह्वान पर प्रदेश समेत जिले में शनिवार को चिकित्सक हड़ताल पर रहे इससे अस्पताल की ओपीडी बंद रही। जिला चिकित्सक एसोसिएशन के उप-प्रधान डॉ. रिंकू सांगवान ने बताया कि शनिवार को प्रदेश समेत जिले की आपातकालीन सेवाओं को छोड़कर सभी स्वास्थ्य सेवाएं बंद रही। आगामी कार्य भी एसोसिएशन के आदेशानुसार होगा। अस्पताल में सुबह ही मरीज पहुंचने शुरू हुए लेकिन चिकित्सकों ने रेडियोलाजिस्ट विभाग के सामने बैठकर हड़ताल की। ओपीडी बंद होने से मरीजों को परेशानी हुई। अस्पताल की एक दिन की ओपीडी करीब 1500 रहती है और एक दिन में करीब दस ऑपरेशन होते हैं लेकिन शनिवार को सभी सेवाएं बंद रहने से ऑपरेशन स्थगित किए गए सिर्फ तीन सिजेरियन डिलीवरी हुई। मरीजों को चिकित्सक न मिलने से न इलाज मिला और न ही दवा मिली।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें