फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानीपत: बहन की शादी के बाद भाई की हत्या, दोस्तों ने उतारा मौत के घाट

थाना किला क्षेत्र के जगदीश नगर में कुनाल नाम के युवक की उसके दोस्तों ने हत्या कर दी। मृतक की उम्र 24 साल बताई जा रही है। कुनाल की बहन की शादी के बाद उसके दोस्तों ने वारदात को अंजाम दिया। सोमवार देर रात करीब पौने तीन बजे 10-15 युवकों ने कुनाल की जमकर पिटाई की। पुलिस ने रात को ही घायल को पीजीआई रोहतक में भर्ती कराया जहां पर मंगलवार शाम करीब छह बजे उसकी मौत हो गई। कुनाल के परिजनों ने उसके दोस्तों पर ही हत्या करने के आरोप लगाए हैं। इसके साथ ही परिजनों ने पुलिस पर भी कार्रवाई न करने के आरोप लगाते हुए किला थाने पर हंगामा किया। परिजनों का आरोप है कि झगड़ा होने पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी थी। पुलिस की तीन गाड़ियां उनके घर पर पहुंची, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की। डीएसपी मुख्यालय सतीश वत्स चार थानों की पुलिस के साथ किला थाना पहुंचे और हंगामा कर रहे परिजनों को शांत कराया। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है। मृतक कुनाल की भाभी मीनू ने बताया रविवार रात को ननद की शादी हुई। उनका छोटा देवर कुनाल सोनीपत में पीवीसी पैनल का काम करते था। वह शादी में घर पर आया हुआ था।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें