फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानीपत: ऑड-ईवन के विरोध में ऑटो यूनियन की हड़ताल दूसरे दिन भी जारी, यात्री परेशान

शाहिल शर्मा Updated Tue, 23 Sep 2025 06:21 PM IST

ऑड-ईवन के विरोध में ऑटो यूनियन की हड़ताल मंगलवार को दूसरे दिन भी जारी रही। ऑटो यूनियन से जुड़े ऑटो और ई-रिक्शा चालकों ने जिला सचिवालय के सामने एलिवेटेड हाईवे के नीचे धरना दिया। वहीं कुछ ऑटो व रिक्शा चालकों ने हड़ताल का विरोध किया और वह काम पर लौट आए। जिसे लेकर शहर में जगह-जगह रिक्शा चालकों के बीच नोकझोंक भी हुई। वहीं, हड़ताल के कारण दूसरे दिन भी यात्रियों को खासा परेशानियों का सामना करना पड़ा और ऑटो के लिए इंतजार करते नजर आए। सोमवार को ऑटो यूनियन ने ऑड-ईवन फॉर्मूला लागू होने के विरोध में चक्का जाम कर हड़ताल की थी। साथ ही अनाज मंडी से लेकर जिला सचिवालय तक पैदल मार्च कर अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा था। इसके बाद ऑड-ईवन को वापस न लेने तक हड़ताल की चेतावनी दी थी। मंगलवार को सुबह नौ बजे ही यूनियन से जुड़े ऑटो चालक एलिवेटेड फ्लाईओवर के नीचे धरने पर बैठ गए। उन्होंने प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उधर, कुछ ऑटो और ई-रिक्शा चालक हड़ताल के विरोध में आ गए और सड़कों पर ऑटो लेकर निकल गए। जिनका यूनियन के लोगों ने विरोध किया। कई स्थानों पर यूनियन और ऑटो व रिक्शा चालकों के बीच नोकझोंक भी हुई। इसके बावजूद भी जीटी रोड, सनौली रोड, काबड़ी रोड पर ऑटो व रिक्शा चलाते मिले रिक्शा चालक धर्मवीर ने कहा कि ऑड-ईवन ने उन्हें कोई दिक्कत नहीं है। सरकार की व्यवस्था में सहयोग करना सभी की जिम्मेदारी है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें