पंचकूला में वाहन टक्कर से 17 साल के किशोर की मौत हो गई है। मोगीनन्द निवासी प्रमोद उर्फ बंटी सुबह नाै बजे घर से निकलकर सेक्टर 9 काम पर आ रहा था। रास्ते मे पीर बाबा के पास ही पहुंचा ही था कि अचानक चार पहिया से टकराने से उसकी मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि एक्सीडेंट होने के बाद एम्बुलेंस लगभग 2 घंटे लेट आई। सिर पर टायर चढ़ जाने की वजह से किशोर की मौत हुई है। चंडीमंदिर पुलिस जांच में जुटी है।