फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शॉर्ट सर्किट से दाताराम एंड सन्स के गोदाम में लगी आग, लाखों का सामान जलकर राख

रायपुररानी में गुरुवार शाम करीब सात बजे दाताराम एंड सन्स के गोदाम में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी। देखते ही देखते आग ने गोदाम के एक छोटे कमरे में रखे सामान को अपनी चपेट में ले लिया। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की एक गाड़ी और डायल-112 की ईआरवी टीम भी तत्काल मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों और राहत टीमों के संयुक्त प्रयास से आग पर समय रहते काबू पा लिया गया, जिससे आग को आसपास के अन्य कमरों तक फैलने से रोक लिया गया। इस घटना में गोदाम में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर नष्ट हो गया। हालांकि, समय रहते राहत एवं बचाव कार्य शुरू होने के कारण किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें