फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पलवल में 28 मार्च को होगा फिट इंडिया कार्यक्रम, युवाओं से नशे से दूर रहने की अपील

Rahul Kumar Tiwari Updated Thu, 26 Mar 2026 04:47 PM IST

पलवल में जिला प्रशासन व खेल विभाग के सहयोग से 28 मार्च को नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम में फिट इंडिया कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम सुबह 7 बजे से 10 बजे तक आयोजित होगा। उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने बताया कि फिट इंडिया अभियान के तहत सूर्य नमस्कार, योग, जुम्बा, रस्साकशी, मटका रेस, म्यूजिकल चेयर, स्पून रेस, लांग जंप और हाई जंप सहित कई फन गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यक्रम में विद्यार्थियों और युवाओं की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित की जाए। साथ ही युवाओं से नशे से दूर रहकर फिटनेस अपनाने की अपील की है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें