फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेहूं की आवक पहले दिन शून्य, सरसों 6600 से 6700 रुपये में बिकी

शाहिल शर्मा Updated Wed, 01 Apr 2026 03:08 PM IST

स्थानीय पुरानी अनाज मंडी में नए सीजन की आवक शुरू हो गई है, लेकिन पहले दिन गेहूं की आवक पूरी तरह शून्य रही। वहीं, सरसों की आवक जरूर देखने को मिली, जिसका अधिकतम भाव 6600 से 6700 रुपये प्रति क्विंटल तक रहा। मंडी में सरसों के भाव समर्थन मूल्य से करीब 400 से 500 रुपये अधिक मिल रहे हैं, जिसके चलते किसान अपनी फसल सरकारी खरीद केंद्रों पर बेचने के बजाय खुले बाजार में बेचने को प्राथमिकता दे रहे हैं। व्यापारियों के अनुसार, बाजार में मांग बेहतर होने और दाम ऊंचे मिलने से किसानों को सीधा लाभ मिल रहा है। गेहूं की आवक आगामी दिनों में बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है, जबकि सरसों की आवक में धीरे-धीरे तेजी आने के संकेत मिल रहे हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें