फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारनौल में पहली बार जमा पाला, मौसम रहा साफ

शाहिल शर्मा Updated Thu, 25 Dec 2025 08:38 AM IST

नारनौल में वीरवार को अनेक जगह पर तापमान में गिरावट होने से पाला जम गया। इस सीजन में पहली बार ऐसा हुआ है। हालांकि धूप जल्दी निकलने से आमजन को ठंड से राहत मिल गई। न्यूनतम तापमान एक ही दिन में दो डिग्री से अधिक गिरावट हुई है, बुधवार को नारनौल में तापमान 5.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। वहीं आज तीन डिग्री सेल्सियस से नीचे न्यूनतम तापमान पहुंच गया है। मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्र मोहन ने बताया कि हरियाणा एनसीआर दिल्ली में अधिकतर स्थानों पर रात्रि तापमान में गिरावट देखने को मिली है। उन्होंने बताया कि 29 दिसंबर को एक नया कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से आंशिक बादलवाही के साथ संपूर्ण हरियाणा एनसीआर दिल्ली में धुंध छाए रहने की संभावना है। वहीं, वर्ष 2026 के पहले सप्ताह में बारिश की संभावना बन रही है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें