फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज रफ्तार रोडवेज बस की टक्कर से दो गोवंशों की मौत, चालक फरार

शहर की नई अनाज मंडी के पास शुक्रवार देर रात तेज रफ्तार रोडवेज बस ने सड़क किनारे खड़े दो गोवंशों को टक्कर मार दी, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद बस चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए और चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर रोष जताया। स्थानीय लोगों के विरोध के कारण कुछ समय के लिए जाम जैसे हालात भी बन गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। लोगों ने पुलिस प्रशासन से फरार चालक की पहचान कर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें