फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारनौल: छात्रों को प्रार्थना सभा में सिखाए योगासन के गुर

शाहिल शर्मा Updated Tue, 16 Dec 2025 04:27 PM IST

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जैलाफ में मंगलवार को विद्यार्थियों को योगासन के गुर सिखाए और इससे हाने वाले फायदों के बारे में भी अवगत कराया। प्रवक्ता धर्म सिंह गहली ने बताया कि सुबह प्रार्थना काल के बाद समस्त विद्यार्थियों को प्राणायाम, शीर्षासन सहित अनेक योगासन क्रियाओं के बारे में अवगत कराया गया। साथ ही प्रवक्ता धर्मसिंह ने बच्चों के सामने योगासन करके भी दिखाए, ताकि बच्चे भी इससे प्रेरित होकर स्वस्थ रह सकें और अपने परिचितों को भी प्रेरित कर सकें। धर्म सिंह ने बताया कि योग एक ऐसी शारीरिक क्रिया है। जिससे शरीर लचीला तो बनता ही है, साथ ही इससे राग प्रतिरोधक क्षमता को भी बढ़ावा मिलता है। इसके अलावा योग करने वाला व्यक्ति हमेशा ऊर्जावान बना रहता है। सुबह करीब 20 मिनट तक चले इस सत्र में विद्यालय के प्राचार्य समेत समस्त स्टाफ व विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें