फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महेंद्रगढ़: धौलेड़ा में नुक्कड़ नाटक का आयोजन, बच्चों ने दिया स्वच्छता संदेश

शाहिल शर्मा Updated Sat, 20 Sep 2025 11:16 AM IST

सेवा पखवाड़े के दौरान राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल धौलेड़ा की टीम ने गांव धौलेड़ा में स्वच्छता को लेकर नुक्कड़ नाटक आयोजित कर स्वच्छता का संदेश दिया। ग्राम सरपंच देवेन्द्र कुमार ने बताया कि विद्यालय द्वारा यह बहुत ही सराहनीय कार्य किया गया। स्वच्छता जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। इस प्रकार के संदेश समाज में एक सकारात्मक बदलाव लाते हैं। प्राचार्य अनीता दहिया ने कहा कि स्वच्छता ही जीवन है। नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से इस प्रकार के संदेश प्रसारित करना आसान हो जाता है। कार्यक्रम में नोडल अधिकारी डॉ. पंकज गौड़ ने कहा कि बच्चों का समाज के बीच में इस प्रकार संदेश लेकर जाना महत्वपूर्ण है ।ग्रामवासी इससे बहुत प्रभावित हुए हैं। सबने अपने आस-पास स्वच्छ ग्राम रखने का संकल्प लिया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें