उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार ने आज लघु सचिवालय में आयोजित समाधान शिविर में आमजन की शिकायतें सुनीं। इस मौके पर 35 नागरिकों ने अपनी समस्याएं दर्ज कराईं, जिनका अधिकारियों को तुरंत समाधान करने के निर्देश दिए। उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि हर शिकायत को गंभीरता से लिया जाए। किसी भी तरह की देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि जो अधिकारी जानबूझकर शिकायतों को लंबित रखेगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। शिकायतों में बिजली, पानी, सीवरेज, पेंशन, परिवार पहचान पत्र, पंचायत और राजस्व विभाग से संबंधित मामले शामिल थे, जिनके त्वरित निपटान के लिए उपायुक्त ने संबंधित विभागों को आदेश दिए। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक पूजा वशिष्ठ, नगराधीश डॉ मंगल सेन के अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारी भी उपस्थित थे।