फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महेंद्रगढ़: सीईटी एग्जाम के लिए जिला में आने वाले और बाहर जाने वाले परीक्षार्थियों के लिए रूट चार्ट तैयार

हरियाणा राज्य परिवहन का नारनौल डिपो आगामी 26 व 27 जुलाई को हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग द्वारा आयोजित सामान्य पात्रता परीक्षा (सीईटी) में भाग लेने वाले महेंद्रगढ़ जिले के परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए विशेष बस सेवाओं का संचालन करेगा। हरियाणा राज्य परिवहन नारनौल डिपो के महाप्रबंधक मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि परीक्षार्थियों को उनके गांव व शहर के निकट से परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने के लिए महेंद्रगढ़ जिले के विभिन्न स्थानों से दादरी और रेवाड़ी जिलों के लिए बसों का संचालन किया जाएगा। जिला प्रशासन महेंद्रगढ़ और हरियाणा राज्य परिवहन परीक्षार्थियों से अपील करता है कि वे इन सुविधाओं का लाभ उठाएं और समय पर अपने परीक्षा केंद्रों पर पहुंचें। सभी परीक्षार्थी सीईटी ट्रैवल एप पर पंजीकरण करवाएं। बता दें कि प्रथम शिफ्ट में बसों का संचालन सुबह 4:30 बजे शुरू होगा। दूसरी शिफ्ट में बसों का संचालन सुबह 9:00 बजे शुरू होगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें