फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध प्लास्टिक दाना फैक्ट्री पर छापा, 25 हजार रुपये का चालान

सुधीर शर्मा Updated Sat, 20 Jun 2026 09:28 AM IST

संवाद न्यूज एजेंसी नारनौल। मुख्यमंत्री उड़नदस्ता रेवाड़ी के नेतृत्व में प्रदूषण विभाग, नगर परिषद नारनौल और गुप्तचर विभाग की संयुक्त टीम ने शुक्रवार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट महेश सिंह, एसडीओ जन स्वास्थ्य विभाग की मौजूदगी में टहला रोड स्थित एक प्लास्टिक दाना बनाने की फैक्ट्री पर औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान फैक्ट्री परिसर में रामकिशन निवासी मोहल्ला खरखड़ी, वार्ड नंबर-15, नारनौल मौजूद मिला। टीम ने उसे साथ लेकर फैक्ट्री का निरीक्षण किया, जहां तीन से चार मजदूर काम करते पाए गए। अधिकारियों ने फैक्ट्री संचालन से संबंधित आवश्यक दस्तावेज और अनुमति पत्र मांगे, लेकिन संचालक कोई भी वैध कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका। अनियमितताएं मिलने पर नगर परिषद नारनौल के जेई प्रवीण कुमार ने 25 हजार रुपये का चालान किया। चालान राशि का भुगतान मौके पर ही कर दिया गया। इसके अलावा प्रदूषण विभाग की ओर से फैक्ट्री संचालक को नोटिस भी जारी किया गया है। अधिकारियों ने बताया कि नोटिस के आधार पर मामले की जांच कर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। संयुक्त टीम की इस कार्रवाई से क्षेत्र में बिना अनुमति संचालित औद्योगिक इकाइयों में हड़कंप मच गया। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि पर्यावरण नियमों और सरकारी निर्देशों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी अभियान जारी रहेगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें