फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महेंद्रगढ़: मानसिक और शारीरिक संतुलन बनाए रखने के लिए योग जरूरी

जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग नारनौल द्वारा सोमवार को नसीबपुर स्थित जेठू बाबा मंदिर प्रांगण में पूर्वाभ्यास योग प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम आगामी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों के तहत आयोजित किया गया था। जिसका उद्देश्य विभागीय कर्मचारियों और अधिकारियों को योग के महत्व से अवगत कराना और उन्हें नियमित योगाभ्यास के लिए प्रेरित करना था। कार्यक्रम में अधीक्षक अभियंता एसपी जोशी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर आयुष विभाग से प्रशिक्षक के रूप में पधारे सुंदर सिंह, नरेंद्र कुमार, बबिता, ममता और संजय सिवाच ने सहभागियों को विभिन्न प्रकार के योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान विधियों का अभ्यास करवाया। मुख्य अतिथि एसपी जोशी ने कहा कि आज की तेज रफ्तार जीवनशैली में मानसिक और शारीरिक संतुलन बनाए रखने के लिए योग एक अत्यंत प्रभावी साधन है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें