फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारनौल: समाधान शिविर में आमजन को मिल रहा आश्वासन का लॉलीपॉप

आमजन की शिकायतों की सुनवाई और उनके त्वरित समाधान के लिए जिले सहित पूरे प्रदेश में सोमवार व वीरवार को आयोजित होने वाले समाधान शिविर में आमजन को आश्वासन तो बहुत मिलते हैं, लेकिन समाधान नहीं मिल पा रहा है। जिसके चलते अधिकांश फरियादी मायूस ही वापस लौट जाते हैं। सोमवार को समाधान शिविर में अधिकतर मामले राशन कार्ड से संबंधित देखने को मिले। डीसी तक नहीं पहुंच पाते फरियादी: सोमवार साढ़े 10 बजे समाधान शिविर की पड़ताल की गई तो सामने आया कि बहुत से फरियादियों को तो कर्मचारी, डीसी तक पहुंचने ही नहीं देते हैं। इनमें से एक बुजुर्ग को तो उन्होंने यह कहकर लौटा दिया कि आप लोग किसान सम्मान निधि के पैसे ले रहे हो, इसलिए आपका राशन कार्ड में से नाम काटा गया है। 13वीं बार आया शिविर में: धौलेड़ा का एक बुजुर्ग रामफल अपने बढ़े हुए बिजली बिल को कम करवाने के लिए शिविर में आया था। उसने बताया कि आज वह 13वीं बार इस शिविर में आया है और 3 साल से अपने बिजली बिल को कम करवाने के लिए न जाने कितने धक्के खा चुका है। बस अगले महीने हो जाएगा, यहीं सुनकर वापस लौट जाता हूं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें