फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारनौल: 10वें दिन भी जारी रही नगर पालिका कर्मचारियों की हड़ताल, सरकार पर अनदेखी का आरोप

शाहिल शर्मा Updated Sun, 10 May 2026 04:40 PM IST

नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर नगर पालिका कर्मचारी संघ इकाई नारनौल की काम छोड़ हड़ताल रविवार को 10वें दिन भी जारी रही। हड़ताल की अध्यक्षता इकाई प्रधान भूपेंद्र सिंह सरवन ने की। वहीं अग्निशमन विभाग के कर्मचारी भी 33वें दिन अपनी हड़ताल पर डटे रहे, जिसकी अध्यक्षता गुरदयाल सिंह ने की। धरने को संबोधित करते हुए कर्मचारियों ने हरियाणा सरकार पर उनकी मांगों की लगातार अनदेखी करने का आरोप लगाया। कर्मचारी नेताओं ने कहा कि सरकार की नीतियों के कारण कर्मचारी वर्ग खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहा है। लंबे समय से कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन सरकार समाधान करने के बजाय मांगों को नजरअंदाज कर रही है। कर्मचारी नेताओं ने मांग की कि कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया जाए। साथ ही ड्यूटी के दौरान जान गंवाने वाले फायर कर्मियों के परिजनों को एक-एक करोड़ रुपये की सहायता राशि, परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी और शहीद का दर्जा दिया जाए। उन्होंने कहा कि मांगों को लेकर सरकार को कई बार पत्र भेजकर अवगत कराया जा चुका है और बातचीत के जरिए समाधान निकालने की अपील भी की गई, लेकिन अभी तक कोई सकारात्मक पहल नहीं हुई है। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द मांगें पूरी नहीं की गईं तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। धरने में राज्य कैशियर महेंद्र सिंह सांगलिया, सर्व कर्मचारी संघ के राज्य नेता महेंद्र बोयत, जिला प्रधान कौशल यादव, जिला प्रधान राहुल सरवन, महावीर प्रसाद, सुरेश कुमार, कृष्ण कुमार, निरंजन लाल, भीम सिंह, रमाकांत, मनोज कुमार, राजेश कुमार, देवानंद, जसवंत, हरिओम, लीलाराम, दिनेश, प्रदीप, आशीष, आकाश, रविकांत, राकेश समेत बड़ी संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें