फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारनौल: हिसार महापंचायत के लिए जेजेपी का आह्वान, दुष्यंत चौटाला मामले की निष्पक्ष जांच की मांग

शाहिल शर्मा Updated Thu, 23 Apr 2026 06:25 PM IST

जननायक जनता पार्टी ने निजी होटल में प्रेस वार्ता कर 27 अप्रैल को हिसार में होने वाली महापंचायत में हिस्सा लेने का आह्वान किया। उन्होंने महापंचायत में जिले से काफी संख्या में लोग जाएंगे। साथ ही पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के साथ हिसार में कथित पुलिस बदसलूकी करने के मामले की निष्पक्ष जांच करने की भी मांग की गई। जिला प्रधान राजकुमार खातोद ने कहा कि बिना एफआईआर में नाम शामिल किए लोगों को रात में घरों से उठाया जा रहा है और उनके परिवारों के साथ भी दुर्व्यवहार किया जा रहा है। यह केवल एक व्यक्ति का मुद्दा नहीं, बल्कि पूरे हरियाणा के छात्रों, युवाओं का है। इस अवसर पर जिला प्रधान राजकुमार खातोद, जिला प्रवक्ता विजय छिलरों, विजय पाल अधिवक्ता, अशोक सैनी, सुरेंद्र पटीकरा, दिनेश राजपूत, महेंद्र, शारदा खन्ना, वीरेंद्र दहिया, वीरेंद्र घटाशेर, संदीप भाखर पार्षद, विष्णु डाबड़, सचिन जिला पार्षद, माडू राम, राजेंद्र सरपंच बुडिन, सुनील जेवली, विशाल सैनी सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें