फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महेंद्रगढ़: तीन माह में शहरवासियों को बंदरों की समस्या से मिलेगी जल्द निजात, पकड़ने के लिए अभियान शुरू

शाहिल शर्मा Updated Mon, 16 Feb 2026 05:04 PM IST

अब शहरवासियों को तीन माह के समय में बंदरों की समस्या से निजात मिल सकेगी। नगरपालिका की ओर से सोमवार से शहर में बंदरों को पकड़ने के लिए अभियान शुरू करा दिया गया है। नगर पालिका की ओर से हायर एजेंसी की ओर से पहले दिन 10 बंदरों को पकड़ा गया है। बंदरों को पकड़ने के लिए नपा के अधिकारियों की ओर से जनवरी माह में वर्क ऑर्डर जारी किया गया था। छह लाख रुपये खर्च कर अब शहर से 350 बंदराें को पकड़ा जाएगी। नगरपालिका की ओर से किए गए टेंडर में तीन माह की इसी समय सीमा रखी गई है। इसके लिए नपा की ओर से एजेंसी को 1800 रुपये प्रति बंदर की राशि दी जाएगी। बता दें कि शहर वासियों की लंबे समय से बंदरों के आतंक का सामना करना पड़ रहा था। आए दिन बंदरों के झुंड रिहायशी इलाकों में घुसकर लोगों को परेशान कर रहे थे, जिससे बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं में डर का माहौल बना हुआ था। बाजार क्षेत्रों में भी बंदरों के कारण दुकानदारों को नुकसान उठाना पड़ रहा था। शहर के अधिकांश मोहल्लों में तो इनके आतंक के कारण महिलाओं ने छतों पर ही जाना छोड़ दिया है। इनके हमले से प्रतिदिन औसतन पांच लोग घायल होकर नागरिक अस्पताल में उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। इसी समस्या को देखते हुए नगर पालिका के अधिकारियाें ने अब ठोस कदम उठाते हुए बंदरों को पकड़ने के लिए विशेष अभियान शुरू कर दिया है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें