फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारनौल: तीन माह से वेतन न मिलने पर डोर-टू-डोर कूड़ा उठान कर्मचारियों ने शुरू की हड़ताल

शहर की स्वच्छता व्यवस्था से जुड़े डोर-टू-डोर कूड़ा उठान कर्मचारियों ने तीन माह से वेतन नहीं मिलने के विरोध में वीरवार से हड़ताल शुरू कर दी। कर्मचारियों ने नगर परिषद कार्यालय परिसर में धरना देकर ठेकेदार और संबंधित अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की तथा जल्द भुगतान और श्रमिक सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग उठाई। धरने पर बैठे कर्मचारियों ने बताया कि वे पिछले तीन महीनों से शहर के विभिन्न वार्डों में घर-घर जाकर कूड़ा एकत्र करने का कार्य कर रहे हैं, लेकिन उन्हें तीन माह से वेतन नहीं मिला है। आर्थिक संकट के कारण उनके परिवारों का पालन-पोषण प्रभावित हो रहा है। कर्मचारियों का आरोप है कि वे अपनी समस्याओं से कई बार ठेकेदार तथा नगर परिषद अधिकारियों को अवगत करा चुके हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकाला गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें